जनवाणी संवाददाता |
रानीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत रानीपुर विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन मालवीय धाम ज्वालापुर में हुआ।
सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन में मुख्य वक्ता ऋषिकेश मेयर अनिता मंमगई ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उन तक पहुंचाई हैं।