Home Uttar Pradesh News Bijnor Bijnor News: सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, कोहराम, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

Bijnor News: सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, कोहराम, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

0
Bijnor News: सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, कोहराम, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: शहर कोतवाली क्षेत्र के बैराज बाईपास बीके गार्डन के पास थाना मंडावर के गांव करीमपुर नगली निवासी खूबचंद पत्नी सरिता व बेटे अक्की के साथ बाइक से पैदल वापस अपने घर जा रहा था। क्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उसके बेटे अक्की उम्र सात वर्ष की मौत मौके पर हो गई। जबकि पत्नी सरिता को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खूबचंद सिंह की तहरीर पर क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने क्रेन को हिरासत में ले लिया।

अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।