Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

‘शैतानी रस्में’ की शेरनी नकिया हाजी

CINEWANI

अभिनेत्री नकिया हाजी का जन्म, 6 अक्टूबर 2004 को मुंबई के पॉश उपनगर अंधेरी के एक सुन्नी मुस्लिम परिवार में हुआ। नकिया के परिवार में उनके माता-पिता, मुर्तुजा हाजी और फजिÞलत हाजी के अलावा एक भाई अली हाजी भी हैं। अली बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘पार्टनर’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। नकिया हाजी ने मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद पिछले साल ही मीठीबाई कॉलेज से 12वीं पास की। नकिया शुरू से अभिनय करना चाहती थीं। शौकिया तौर पर मॉडलिंग शुरू करने के बाद शॉर्ट फिल्म ‘नैना दा क्या कसूर’ (2019) से नाकिया ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘जस्टिस फॉर गुड कंटेंट’ (2021) के साथ बॉलीवुड में कदम रखा।
नकिया ‘बेडार्ड’ (2021) ‘बेवफा’ (2022) ‘बेपनाह मोहब्बत’ (2022) ‘अलविदा’ (2022) ‘अनफेथफुल’ (2022) और ‘रूहान दा रिश्ता’ (2023) जैसे म्यूजिक वीडियो भी कर चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने वेब सीरीज ‘बदतमीज दिल’ (2023) से ओटीटी डेब्यू किया। वहीं इस साल टीवी शो ‘शैतानी रस्में’ (2024) से उन्होंने टीवी पर डेब्यू किया। स्टार भारत पर सोमवार से शनिवार रात 10 बजे प्रसारित होने वाले फंतासी थ्रिलर ड्रामा ‘शैतानी रस्में’ (2024) में विभव रॉय के साथ नकिया हाजी, एक डांसर निक्की की मुख्य भूमिका में एक बिलकुल नए अवतार में नजर आ रही हैं। इस किरदार को उन्होंने बड़ी खूबसूरती से निभाया है। ‘शैतानी रस्में’ (2024) की अपनी भूमिका में नकिया जिस अंदाज में अपने परिवार की रक्षा के लिए तीव्र क्रोध से भरी हुई नजर आती है, उनका वह अंदाज काफी कुछ अपने शावक की रक्षा करने वाली शेरनी जैसा है। शुरूआत से ही इस शो ने अपनी मनोरंजक कहानी और आकर्षक किरदारों से दर्शकों का जबर्दस्त मनोरंजन किया है।

डांस, नकिया का सबसे बड़ा पैशन रहा है और इस शो के जरिए उन्हें जिस तरह से अपने पैशन के साथ गहरे से जुड़ने का मौका मिला, उसे लेकर वह काफी रोमांचित हैं। नकिया का कहना है कि इस शो में काम करना उनके लिए एक बेहद आनंददायक अनुभव साबित हुआ है। इस शो के दौरान उन्हें रिहर्सल से लेकर कैमरे के सामने परफॉर्म करने तक जबर्दस्त खुशी महसूस हुई। नकिया उम्मीद जताते हुए कहती है कि उन्हें आगे डांस करने के और अधिक अवसर मिलेंगे और दर्शक उनके एक्सप्रेशन के जरिए उनके अंदर की खुशी को महसूस करेंगे।

janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...

Gold Silver Rate: कीमती धातुओं में उछाल, चांदी 2.44 लाख, सोना 1.55 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों...

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...
spot_imgspot_img