Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

बिजली विभाग की लापरवाही न करा दे बड़ा हादसा

  • लिसाड़ी गेट स्थित फातिमा नगर में हवा में लहराए बिजली के पोल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा ऊर्जा विभाग को बार-बार निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द विभाग से संबंतिध सभी मेंटेनेंस के कार्य को पूरा किया जा सकें। ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें। इतना हीं नहीं बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग को नई टेक्नोलॉजी के तहत बिजली के तार लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

विभाग द्वारा बिजली विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में तीव्र गति से नई टेक्नोलॉजी के तहत बिजली के तार लगाए जा रहे हैं। बिजली चोरी रोकी जा सके। इतना हीं नहीं ऊर्जा मंत्री का निर्देश है कि जहां पर विभाग की लाइन या पोल की हालत ठीक नहीं हो उन्हे तत्काल रूप से बदला जाएं। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। उसके बाद भी विभाग के अधिकारी उस पर अमल करते हुए नहीं दिखाई दे रहे है। जिसका उदाहरण लिसाड़ी गेट स्थित फातिमा कॉलोनी में देखने को मिल रहा है।

14 19

पोल लहरा रहे हवा में विभाग अनजान

लिसाड़ी गेट स्थित फातिमा नगर में बिजली के पोल हवा में लहरा रहे हैं, कभी भी कोई भी पोल गिर सकता है। जिससे कि बड़ा हादसा होने की संभवनाएं प्रबल बनी हुई है। क्योंकि एक तो वहां का रास्ता खराब ऊपर से पोल बिलकुल तिरछे हो गए हैं।

ऐसे में अगर कोई वाहन कोहरे में उन पोल से टकरा जाएं, तो वहां पर कुछ भी हो सकता हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग की नजर उस तरफ नहीं पड़ रही है। जबकि बिजली विभाग द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं की व्यवस्था को सुधारने की तरफ तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बार-बार विभाग को निर्देश देते कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इतना ही नहीं ऊर्जा मंत्री ने ट्रिपिंग की व्यवस्था को भी सुधारने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि आने वाले समय में गर्मी शुरू हो जाएंगी। जिसमें कि बिजली के कट से उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है, लेकिन जिस तरह की व्यवस्था फातिमा कॉलोनी में देखने को मिल रही है।

उससे लगता नहीं है कि विभाग बदलने को तैयार है। इस संबंध में नगरीय अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने कहा कि पोल की स्थिति को दिखाकर जल्द से जल्द उन्हें सही कराया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

बिल समय पर जमा, लेकिन कट से राहत नहीं

बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर बिजली का बिल जमा कराने के लिए तो जागरूक किया जा रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण समय पर नहीं हो रहा है। गर्मी में तो हमेशा ही बिजली के कट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अबकी बार तो कड़ाके की ठंड के बीच भी शहर भर में बिजली के कट से उपभोक्ता परेशान हैं।

हालात ये हो चुकी है कि दोपहर से लेकर शाम तक दो से तीन कट लग जाते हैं। दरअसल, शास्त्री नगर एवं अन्य इलाकों में इस तरह के समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। उपभोक्ताओं की माने तो शाम के समय ही अधिकतर घरों में मोटर के माध्यम से पानी भर जाता है, लेकिन बिजली चले जाने के कारण मोटर नहीं चल पाती और पानी भरने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए वह सुबह-सुबह उठकर पीने के लिए पानी भरते हैं। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा था कि गर्मी से पहले ही ट्रिपिंग की व्यवस्था को सुधारा जाए। जिससे कि गर्मी में बिजली के कट से उपभोक्ता परेशान ना हो। उसके उसके बावजूद भी सर्दी में यह हालात है तो गर्मी में क्या होंगे अंदाजा लगाया जा सकता हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर विभाग बिजली बिल समय पर जमा करने के लिए जागरूक कर सकता है तो विभाग की कमिर्यों को भी सुधारना चाहिए। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिले।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img