- विवि प्रशासन ने जारी किए नए आदेश
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सीसीएसयू प्रशासन ने विवि से संबंद्ध महाविद्यालय एवं विवि परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्मो को भरे जाने से लेकर परीक्षा फल घोषित किए जाने तक प्रत्येक पदाधिकारी के कार्यो को परिभाषित करने के लिए एक कमेटी गठन किया था। जिसको विभिन्न विसंगितयों को लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी थी।
संबंधित कमेटी की रिपोर्ट को विवि कुलपति ने अनुमोदन प्रदान किया। उक्त गठित समिति द्वारा मुख्य रुप से की गई संस्तुतियां जारी कर दी गई हैं। विवि द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अनुसार परीक्षाओंं तथा परीक्षा परिणामों से संबंधित विसंगितयों त्रुटियों के लिए प्रथम दृष्टया मूलत: पर्यवेक्षण अधिकारी यथा परीक्षा नियंत्रक, उपकुलसचिव, सहायक कुलसचिव, कार्यालय अधीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक ही उत्तरदायी होगे।
वहीं अभिलेखों में विसंगितयों, त्रुटियों एवं गंडविडयों के लिए पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा संबंधित कार्य जिस पटल कर्मी को सौंपा जाता है यह उक्त पटल कर्मी की जिम्मेदारी होगी कि यदि किसी भी अभिलेखों अंकों में कोई नियमनुसार परिर्वतन किया जाना हैं। तो ऐसे परिवर्तित अभिलेखों अंकों पर संबंधित कार्यालय अधीक्षक एवं उनके पर्यवेक्षण अधिकारियों को स्पष्ट हस्ताक्षर नाम सहित अनिवार्य रुप से किए जाएं।
इतना हीं नहीं अभिलेखों तथा पत्राविलयों के संरक्षण का पूर्ण जिम्मेदारी पटल कर्मी की होगी। परीक्षा फार्म भरने के कार्य में तरह तरह की विसंगितयां कर्मियों कर्मचारियों द्वारा पाई गई हैं। यहां यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि निम्मलिखित हे कि त्रुटियों किस प्रकार दूर की जाएं। इसी प्रकार अन्य प्रकार के आदेश विभिन्न कर्मचारियां व अधिकारी के लिए तय किए गए हैं।

