Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

स्मृति विशेष: नेहरु से बड़ी सभा हुई थी टाउन हाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की

  • कांग्रेस हाईकमान के मना करने के बाद भी कांग्रेसी जुटे थे सभा में
  • सवारी न मिलने पर लाला रामनाथ ने दी थी अपनी बग्घी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने में अहम् भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने मेरठ में टाउन हाल में विपरित परिस्थितियों में जब सभा की थी उस वक्त इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में कहा गया था कि नेताजी की सभा में मौजूद लोगों की संख्या कुछ दिन पहले हुई पंडित जवाहर लाल नेहरु की सभा से काफी अधिक थी।

इतिहासकार डा. विघ्नेश त्यागी ने बताया कि नेताजी 1940 में मेरठ में आए थे। उनकी यादें बुजुर्ग कांग्रेसियों के दिमाग में बरसों कायम रही, लेकिन शहीद स्मारक स्थित राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में नेताजी से जुड़े 210 फोटोग्राफ मौजूद हैं।

संग्रहालय प्रभारी ने बताया कि नेताजी से जुड़े तमाम फोटोग्राफ कोलकाता के नेताजी रिसर्च ब्यूरो से मिले हैं। उन्होंने दो संगठनों फाइटरमैन के लिए आजाद हिंद फौज और सिविलियन के लिए आजाद हिंद संघ का गठन किया। देश की आजादी में इस संघ का भी योगदान रहा है।

डा. त्यागी ने बताया कि टाउन हाल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भाषण हुआ था। उस वक्त नेताजी का कांग्रेस से मोहभंग हो गया था। इस कारण कांग्रेस हाईकमान ने सख्त आदेश दिये थे कि कोई भी कांग्रेसी टाउन हाल में नेताजी की सभा में न जाए, लेकिन मेरठ के कांग्रेसियों ने अपने हाईकमान के आदेशों को दरकिनार करके भारी संख्या में टाउन हाल में भाग लिया था।

उन्होंने बताया कि नेताजी जब भाषण दे रहे थे। तभी अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के कारण जब लोग बैचेन हुए तो नेताजी ने दहाड़ते हुए कहा था कि यह बारिश अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने में जोश को कम नहीं करेगी। आजादी के लिए हमारे दिलों में जो आग है, वह बारिश को सुखा देगी।

इतना सुनते ही भीड़ ने नेताजी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये थे। उन्होंने बताया कि टाउन हाल की सभा के लिये नेताजी को दिल्ली से ट्रेन से मेरठ आना था। नेताजी सही समय पर मेरठ स्टेशन भी पहुंच गए थे, लेकिन उनको लेने के लिये किसी भी कांग्रेसी नेता ने अपनी बग्घी नहीं भेजी।

तभी खंदक निवासी लाला रामनाथ ने अपनी बग्घी भेजकर नेताजी को स्टेशन से टाउनहाल पहुंचाया। बारिश के मौसम में जब नेताजी की सभा समाप्त हुई तो वहां मौजूद इंटेलिजेंस ने सरकार को जो रिपोर्ट दी। उसमें लिखा कि कुछ दिनों पहले इसी जगह पंडित जवाहर लाल नेहरु की सभा हुई थी उससे ज्यादा भीड़ इस सभा में मौजूद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img