जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: एनआईए ने ज्ञात आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर सांठगांठ का भंडाफोड़ करने के लिए 8 राज्यों में 76 स्थानों पर छापेमारी की थी। मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के बाद एनआईए ने आज सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टर माइंड लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ सहित गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में काम करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में लकी खोखर, लखवीर सिंह, हरप्रीत, दलीप बिश्नोई, सुरिंदर और हरिओम शामिल हैं। एनआईए आगे की जांच कर रही है।
The arrested people include Lucky Khokhar, Lakhvir Singh, Harpreet, Dalip Bishnoi, Surinder and Hari Om.
— ANI (@ANI) February 23, 2023