- घटना में प्रयुक्त छह डंडे व चाकू किया बरामद
जनवाणी संवाददाता |
शेरकोट: पुलिस ने लाठी डड़ें से मारपीट मामले में तहरीर के आधार पर नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त छह डंडे व नाजायज चाकू भी बरामद किया।
शेरकोट थाने में ताराचंद पुत्र भारत सिंह सैनी निवासी मोहल्ला आचारजान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र पवन व उसके अन्य साथी राजेश, शिवम, सुशील, सोनू, बलचरन, अजय व आकाश खो नदी के तट पर शौच करने व टहलने के लिए गए थे।
खो नदी के तट पर मौजूद अब्दुल्ला पुत्र बुंदु व उसके साथियों ने शौच करने व टहलने को लेकर पवन व उसके साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डड़ें व धारदार हथियारों से वार कर दिया। जिसमें पवन व उसके साथियों को चोटें आई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र बुंदू, यासीन पुत्र बुंदू, फैसल पुत्र लियाकत हुसैन निवासी मोहल्ला शेखान कस्बा व थाना शेरकोट, फुरकान पुत्र इब्राहिम, कमाल पुत्र सलाउद्दीन, बब्लू पुत्र रफीक, रिजवान पुत्र लियाकत, अब्दुल्ला पुत्र शफीक निवासीगण मोहल्ला अचारजन थाना शेरकोट, मोहम्मद सादान पुत्र तहसीन निवासी मोहल्ला मछली बाजार कस्बा व थाना धामपुर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त छह डंडे, एक अदद चाकू नाजायज बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनुज तोमर, एसआई हरीश कुमार, कांस्टेबल सुजीत कुमार, प्रशांत कुमार, उमेश कुमार मौजूद रहे।