Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू

  • 28 जनवरी तक कर सकते हैं नामांकन

जनवाणी  संवाददाता  |

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार यानी आज नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू होने जा रही है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इससे पहले सभी जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में अधिसूचना जारी करेंगे।

निर्वाचन आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी। 31 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है।

नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। प्रदेश की सभी 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।

मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलेगी। 10 मार्च को मतगणना होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img