Home Uttar Pradesh News Meerut फलावदा में टैक्सी स्टैंड ही नहीं टैक्सी भी चलती है अवैध

फलावदा में टैक्सी स्टैंड ही नहीं टैक्सी भी चलती है अवैध

0
फलावदा में टैक्सी स्टैंड ही नहीं टैक्सी भी चलती है अवैध
व्यापारियों के साथ बैठक करती की ईओ नीतू सिंह।
  • ईओ ने व्यापारियों के साथ बैठक कर बनाई अभियान की रूपरेखा

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध रूप से संचालित टैक्सी तथा ऑटो स्टैंड पर पाबंदी लगाने के जारी आदेश ने हलचल सी मचा दी।कस्बे में टैक्सी स्टैंड ही अवैध नही बल्कि निजी वाहन भी अवैध रूप से टेक्सी के रूप चल रहे है।सड़को को साफ करने के लिए ईओ ने पुलिस के साथ मिलकर बैठक करके व्यापारियों से अतिक्रमण हटा लेने का आह्वान किया है।नगर में नासूर बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा।

शासन द्वारा सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई कवायद में जगह-जगह बने अवैध टैक्सी स्टैंड ,ऑटो स्टैंड पर पाबंदी लगाने के निर्देश जारी होते ही नगर पंचायत अतिक्रमण के खिलाग एक्शन मूड में आ गई है।गुरुवार को ईओ नीतू सिंह ने स्थानीय पुलिस के साथ व्यापारियों की बैठक करके अभियान की रूप रेखा तैयार की। बताया गया है कि कस्बे में पुराने बस स्टैंड के समीप अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड बना हुआ है।

यहां दर्जनों वाहन खड़े होते है।प्राइवेट बस स्टैंड के अलावा कस्बे में कोई भी अधिकृत टैक्सी व ऑटो स्टैंड नहीं है।ऑटो व टैक्सी सहित सभी वाहन सड़को पर खड़े किए जा रहे हैं। डग्गामारी में अवैध रूप से निजी वाहन प्रयोग हो रहे हैं। यहां बस तथा कारों के अलावा मैजिक भी डग्गामारी कर रहे हैं।ईओ नीतू सिंह ने बताया कि अभियान में मुख्य मार्ग पर पड़ा बिल्डिंग मेटीरियल हटाया जाएगा।दुकानदारों को सामान दुकान के भीतर रखने की हिदायत दी गई है।

इसके अलावा सड़क पर लगने वाली आड़त पर भी अंकुश लगेगा।बिना ठेके सड़क पर लगने वाली आड़त अतिक्रमण फैलाने के साथ राजस्व को क्षति पहुंचा रही हैं।ईओ ने साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी को प्रताड़ित करने के बजाय व्यवस्था में सुधार करना है।व्यापारियों ने अभियान में सहयोग करने का भरोसा दिया है।इस मौके पर ईओ नीतू सिंह के साथ एसएसआई नरेंद्र कुमार, चेयरमैन अब्दुस समद, सैयद रेहान तथा नगर के व्यापारीगण बैठक में मौजूद रहे।