Home Uttar Pradesh News Saharanpur इनामी हाजी इकबाल के खिलाफ एक और मामले में नोटिस घर पर चस्पा

इनामी हाजी इकबाल के खिलाफ एक और मामले में नोटिस घर पर चस्पा

0
इनामी हाजी इकबाल के खिलाफ एक और मामले में नोटिस घर पर चस्पा

जनवाणी संवाददाता |

मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर पुलिस ने खनन माफिया व कई मुकदमों में वांछित चल रहे इनामी हाजी इकबाल के खिलाफ एक और मामले में मुनादी कराए जाने के साथ धारा 82 की कार्यवाही का नोटिस उनके घर पर चस्पा किया किया है।

बुधवार को थाना मिर्जापुर के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक क्षितिज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मिर्जापुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 286/22 धारा 307/504/506/120 बी भादवि ऐसीजे द्वितीय/एम. पी.एम.एल.ए कोर्ट सहारनपुर के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के आदेश की तामील नियमानुसार करते हुए गांव में ढोल से मुनादी कराई गई और उनके मकान पर नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान टीम में एसआई गजेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल बाबूराम तोमर, कांस्टेबल रोहित कुमार व होमगार्ड अंकुर कुमार शामिल रहे।