Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

थाना समाधान दिवस में अफसर सुन रहे हैं फरियादियों की समस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी फरियादियों की जमीन संबंधी शिकायत को सुन रहे हैं ।
जिलाधिकारी ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी क्षेत्र के झिंझाना थाना में पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनी और राजस्व विभाग के कानूनगो तथा हल्का लेखपालों को चकरोड, डोलबंदी, मेढबंदी में संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय से उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा कोतवाली कैराना, थाना कांधला, शामली कोतवाली, आदर्श मंडी, बाबरी और थानाभवन थाने के अलावा महिला थाने में भी फरियादियों की शिकायतों को सुना जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img