Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar कपड़ा व्यापारी से तीन लाख की नहीं, एक करोड़ की हुई थी लूट

कपड़ा व्यापारी से तीन लाख की नहीं, एक करोड़ की हुई थी लूट

0
कपड़ा व्यापारी से तीन लाख की नहीं, एक करोड़ की हुई थी लूट
  • पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा, लूट की रकम हुई बरामद, पडौसी दुकानदार के नौकर ने साथियों के साथ मिलकर बनाई थी योजना
  • पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अभी भी चल रहे हैं फरार

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: दो दिन पहले कपड़ा व्यापारी से हुई लूट काखुलासा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर दिया है। पुलिस ने व्यापारी से हुई लूट की 1 करोड एक लाख 4 हजार रूपये की रकम के अलावा लूट की रकम से खरीदी गयी बाईक व अवैध हथियार भी बरामद किये है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभी भी फरार चल रहे हैं। इस लूट की योजना व्यापारी के पडौस में दुकान पर नौकरी करने वाले एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बनायी थी। लूट का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को बदमाशों ने गांधी कॉलोनी निवासी व्यापारी अर्पित जग्गा लाल जग्गा को घायल कर नगदी भरे बैग लूट लिए थे। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना का खुलासे के लिए शहर कोतवाली टीम के अलावा एसओजी को भी लगाया गया था। इस मामले में पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने घटना का खुलासा करते हुए घटना में प्रयुक्त की गयी बाईक के अलावा अवैध हथियार व लूट की रकम को बरामद करा दिया।

एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई एक करोड़ एक लाख 40 हजार की नकदी, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के अलावा लूट की रकम से खरीदी गई यामाहा आरवन 5 बाइक, दो तमंचे व एक चाकू बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि 4 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक आरोपी को पूछताछ के आधार पर बाद में गिरफ्तार किया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने सुहैल पुत्र दिलशाद, दानिश पुत्र शौकीन निवासीगण जसवंतपुरी, कुलदीप पुत्र बाबूराम, अक्षित कुमार पुत्रप्रवेष कुमार व शुभम पुत्रसोहनवीर निवासीगण लछेडा को गिरफ्तार किया है। शुभम की गिरफ्तारी पुलिस ने चार बदमाशों के गिरफ्तार करने के बाद उनसे हुई पूछताछ के आधार पर की है। जबकि इस मामले में विकास पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम वहलना व उजैफा पुत्र जानमौहम्मद निवासी रहमतनगर खालापार फरार चल रहे हैं।

ये हुई बरामदगी

पुलिस ने बदमाषों के पास से कुल एक करोड, एक लाख चालीस हजार रूपये, दो बडे बैग व छह छोटे बेग खाली, दो तमंचे मय चार जिन्दा कारतूस, एक चाकू, एक लोहे का पाईप, एक स्पेलेंडर प्लस बाईक, एक यामाह आर15, दो मोाबइल बरामद किये हैं।

पडौसी के नौकर ने बनाई थी योजना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल ने बताया कि वादी कपड़े की दुकान के साथ-साथ वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का कार्य भी करता था। आरोपी दानिश व्यापारी अर्पित की अंसारी रोड स्थित कपड़े की दुकान के बराबर में इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान पर काम करता था, जिसे अर्पित द्वारा स्कूटी से घर से दुकान पर पैसे लाने व ले जाने की पूर्ण जानकारी थी। दानिश द्वारा अपने साथी सुहैल को यह बात बतायी गयी, सुहैल ने अपने साथी उजैफा को दानिश से मिलवाया तथा उजैफा द्वारा विकास, अक्षित व कुलदीप को साथ लेकर सभी आरोपियों द्वारा जीआईसी ग्राउन्ड में लूट की योजना बनाई। 5 अक्तूबर को शुभम द्वारा अर्पित की रैकी की गयी तथा कुलदीप, अक्षित, विकास तथा उजैफा द्वारा अंसारी रोड पर शंकर स्वीट्स के सामने स्कूटी सवार अर्पित जग्गा पर राॅड से हमला कर स्कूटी में रखे नोटों से भरे दो बैगों को लूटकर फरार हो गये। सुहैल व दानिश योजना के तहत घटनास्थल के आसपास मौजूद रहकर निगरानी कर रहे थे। आरोपियों ने लूटे गये पैसे को आपस में बांट लिया था। अक्षित द्वारा लूट के पैसों से आर15 बाईक खरीदी गयी थी।