Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार दे रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि तीन से चार आतंकी अभी भी घिरे हुए हैं। वहीं, एक जवान के भी घायल होने की खबर है। दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है।

पुलवामा के हाजिन राजपोरा इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। कश्मीर जोन के पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि यहां तीन से चार आतंकी घिरे हैं। मुठभेड़ जारी है।

बता दें कि हाजिन राजपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना खुफिया एजेंसियों को मिली थी। जिसके बाद देर रात ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा।

आतंकियों ने सरेंडर करने के बजाय सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के लाजीबल के पास पुलिस की टीम पर गुरुवार की रात करीब 8:50 बजे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया। वहीं सुरक्षाकर्मियों द्वारा इलाके को घेर लिया गया और आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया।

इससे पहले 30 जून को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिम्मर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...
spot_imgspot_img