Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

घाटी में ऑपरेशन: पुलवामा में एक आतंकी ढेर

जनवाणी ब्यूरो । 

नई दिल्ली: पुलवामा के नैना बटपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। अभी भी मुठभेड़ जारी है। मौके पर अन्य आतंकियों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है। उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा जा रहा है। पूरे इलाके में आवाजाही बंद कर दी गई है।

नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दरअसल पुलिस को नैना बटपोरा में कुछ संदिग्धों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर अभियान शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों ने फायरिंग करने की कोशिश की।

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। अन्य से सुरक्षाबल आत्मसमर्पण करवाने के लिए स्थानीय लोगों अन्य की मदद ले रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img