Home Sports News IPL 2025: प्लेऑफ की रेस में बचीं सिर्फ दो टीमें, मुंबई और दिल्ली के बीच 21 मई को होगा ‘वर्चुअल नॉकआउट’

IPL 2025: प्लेऑफ की रेस में बचीं सिर्फ दो टीमें, मुंबई और दिल्ली के बीच 21 मई को होगा ‘वर्चुअल नॉकआउट’

0
IPL 2025: प्लेऑफ की रेस में बचीं सिर्फ दो टीमें, मुंबई और दिल्ली के बीच 21 मई को होगा ‘वर्चुअल नॉकआउट’

नमस्कार,​दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और ​​अभिनंदन है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे लीग स्टेज खत्म होने को आ रही है, प्लेऑफ की जंग और भी दिलचस्प होती जा रही है। अब तक तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि पांच टीमें बाहर हो चुकी हैं। सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार ने उन्हें भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

दो टीमों के बीच संघर्ष बचा

अब चौथे स्थान के लिए सिर्फ दो टीमों के बीच संघर्ष बचा है — मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं और इनका आमना-सामना अब 21 मई को होने जा रहा है। यह मुकाबला ‘वर्चुअल नॉकआउट’ बन चुका है।

11 13

यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा होगा

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा होगा। अगर दिल्ली यह मैच हारती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में उनके लिए जीत ही एकमात्र रास्ता है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस जीत दर्ज कर सीधे अंतिम चार में जगह बना सकती है।

वहीं, अब फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि किस टीम का सपना टूटता है और कौन प्लेऑफ की टिकट कटवाने में सफल होती है।