Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

बारूद के धमाके से पीएसी जवान के बेटे की मौत

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: थानाक्षेत्र के ग्राम सकौती निवासी पीएसी के जवान का पुत्र बारूद के धमाके से मौत के मुंह में समा गया। परिजनों ने उसका गंगा पर दाह संस्कार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सकौती निवासी गुड्डू उर्फ उदयवीर का 11 वर्षीय बेटा लड्डन अपनी बहन के घर फिटकरी गया हुआ था। बताते हैं कि वह दीपावली पर आतिशबाजी के लिए बारुद तैयार कर रहा था। अचानक तेज धमाका हो गया। इस धमाके से बालक लड्डन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

आनन फानन में उसे मेरठ उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। तमाम जद्दोजहद के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।उसने अस्पताल में दम तोड दिया। परिजन उसके शव को लेकर सकौती पहुंच गए। मृतक बालक के शव का मखदूमपुर गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस घटना से गांव में शोक छाया हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img