Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Waves Summit 2025 में शामिल हुई ‘पंचायत’, वेब सीरीज ने रचा इतिहास, एक बार फिर जीता फैंस का दिल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘पंचायत’ उत्तर प्रदेश के काल्पनिक फुलेरा गांव की एक मजेदार और भावनात्मक कहानी है, अब देशभर में अपनी पहचान से आगे बढ़ चुकी है। इस लोकप्रिय वेब सीरीज को अब Waves Summit 2025 में भी शामिल किया गया है, जो कि मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।

‘पंचायत’ सीरीज किस पर आधारित है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचायत सीरीज को वेव्स में शामिल कर लिया गया है। यह सीरीज ग्रामीण जीवन, राजनीति और रिश्तों को हल्के-फुल्के अंदाज को दिखाती है। नीना गुप्ता , रघुबीर यादव और चंदन रॉय जैसे कलाकार इसके सीजन में नजर आ चुके हैं। अभी तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं।

क्या है WAVES 2025?

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 1 से 4 मई तक होगा। यह एक बड़ा आयोजन है, जहां फिल्म निर्माता, अभिनेता और कहानीकार मिलकर फिल्मों, वेब सीरीज और डिजिटल कंटेंट के भविष्य पर चर्चा करेंगे। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रजनीकांत, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे सितारे शामिल होंगे।

ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग’ नाम का होगा सत्र

WAVES 2025 के तीसरे दिन ‘मेकिंग ऑफ पंचायत: ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग’ नाम का सत्र होगा। इसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और फैसल मलिक पंचायत की कहानी और क्षेत्रीय कहानियों के महत्व पर बात करेंगे। यह सत्र शो के डिजिटल मीडिया में योगदान को सम्मानित करेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img