Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

गुलदार को लेकर चार दिन बाद भी ग्रामीणों में दहशत

  • गांव भनेड़ा-कनियान के जंगल में देखा गया था गुलहार

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गत 25 जुलाई की देर शाम गांव कनियान व भनेडा के जंगलों में ग्रामीणों ने गुलदार को देखा गया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को देने के साथ वन विभाग को दी थी। सूचना पर देर रात्रि वन विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। वन विभाग की टीम के गांव में पहुंचने पर उनका सामना गुलदार से हो गया था। किन्तु उस समय गुलदार को पकड़ने के लिए पर्याप्त इंतजाम ना होने के कारण रात्रि के समय टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा था।

मंगलवार की प्रात: वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर गुलदार को पकडने के लिए पिंजरा लगाया था। किन्तु चार दिन बीत जाने के बाद भी गुलदार का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं वन विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए है। गुलदार के ना पकडे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तथा वह काम करने के लिए अपने खेतों पर भी नहीं जा पा रहे है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img