प्रियंका मार्डन स्कूल जूनियर विंग में हुआ अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों में अभिभावकों की भूमिका बढ़ाने के लिए आरबी प्रियंका मार्डन स्कूल जूनियर विंग की तरफ से अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीएस नेगी की अगुवाई में कार्यक्रम में प्लानिंग कोर्डिनेटर अदिति राणा ने अभ्भिावकों को मौजूदा समय के साथ खुद में बदलाव लाने पर जोर दिया।