Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

ONOE: संसदीय समिति ‘एक देश एक चुनाव’ संबंधी प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा, ये हैं दो महत्वपूर्ण विधेयक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को संसदीय समिति ‘एक देश एक चुनाव’ संबंधी दो विधेयकों की जांच के लिए ग​ठित अपनी पहली बैठक करेगी। इस बैठक में विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधिकारी संसदीय समिति के सदस्यों को प्रस्तावित कानूनों के प्रावधानों के बारे में जानकारी देंगे।

कौन है इस समिति का अध्यक्ष?

भाजपा सांसद पी.पी. चौधरी को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला, मनीष तिवारी और कई पहले कार्यकाल के सांसद जैसे प्रियंका गांधी, बांसुरी स्वराज और संबित पात्रा भी इस समिति के सदस्य हैं। समिति में 27 सदस्य लोकसभा और 12 सदस्य राज्यसभा से हैं।

इस बैठक में दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर होगी चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रारंभिक जानकारी देने वाली बैठक होगी। इस बैठक में अधिकारी दो महत्वपूर्ण विधेयकों के बारे में जानकारी देंगे। ये विधेयक हैं- संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र (कानून) संशोधन विधेयक। इन दोनों विधेयकों का मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने के लिए जरूरी बदलाव करना है। यह कदम भाजपा द्वारा लंबे समय से किए जा रहे वादे का हिस्सा है।

समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ी

शीतकालीन सत्र में इन विधेयकों को लोकसभा में पेश किया गया था। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को इन्हें संसदीय समिति के पास भेजा गया था। इस समिति की सदस्य संख्या 31 से बढ़ाकर 39 की गई है, क्योंकि कई राजनीतिक दलों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img