- अस्पताल में तोड़फोड, स्टॉफ से मारपीट का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
जलालाबाद: दिव्या पैरामेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मरीज की मौत से गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल स्टाफ के साथ मरपीट व अस्पताल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा 40 अज्ञात लोगो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस सी़सी़टी वी फुटेज से जांच कर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है।
जलालाबाद के दिव्या पैरामैडिकल कॉलेज मे मंगलवार को 26 वर्षीय गुलफाम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मौहल्ला नानू जलालाबाद को बुखार व सांस लेने में हो रही समस्या के बाद भर्ती कराया गया था। जिसकी कुछ ही देर बाद इ्रलाज के दौरान मौत हो गई।
आरोप है कि मरीज की मौत के विरोध में परिजनों द्वारा मैडिकल स्टाफ के साथ मारपीट व अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी सचिन पूनिया फोर्स के साथ अस्पताल में पहुंचे और मृतक के परिजनो को समझा बुझाकर शांत किया और मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कराया।
दूसरी ओर, मृतक गुलफाम के भाई इंतजार ने बताया कि मंगलवार की करीब शाम 7 बजे दिव्या पैरामैडिकल कॉलेज में लाये थे, जहां चिकित्सको ने 30 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया, मौके पर 20 हजार रुपये जमा करा दिए थे। जिसके बाद गुलफाम को वहां भर्ती कर आक्सीजन लगा दी गई।
कुछ ही देर बाद बाकी 10 हजार रुपये और जमा कराने के लिए कहा गया। इसी बीच स्टाफ के द्वारा उन्हे पता चला कि उनका मरीज मर चुका है इसी बात को लेकर स्टाफ के साथ उनके साथ आये लोगों से कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई व अस्पताल प्रशासन के साथ बातचीत के बाद वह अपने मरीज के शव को घर लाकर रात्रि में ही सुपुर्दे खाक कर दिया था।
स्टॉफ से मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा
दिव्या पैरामेडिकल कॉलेज की डा. निहारिका शर्मा द्वारा मेडिकल स्टाफ का मेडिकल परीक्षण कराकर 30-40 अज्ञाात लोगो के विरुद्ध अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट व अस्पताल में तोड़फोड़ किए जाने का मामला थाने में पंजीकृत कराया है।
ऐसे तो टूट जाएगा मेडिकल स्टॉफ का हौसला
दिव्या पैरामेडिकल कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी मे अस्पताल प्रशासन व स्टाफ रात दिन मरीजो की जान बचाने के लिए लगा है। मैडिकल स्टाफ के साथ मारपीट से उनका हौसला, जज्बा टूट जाएगा। इन परिस्थितियों में स्टॉफ कैसे काम करेगा। अस्पताल में तोड़फोड़, मारपीट हुई है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिखाई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही पुलिस
चौकी प्रभारी सचिन पुनिया ने बताया की अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है जांच की जा रही है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच कर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है।

