Home Uttar Pradesh News Bijnor मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

0
मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • मेडिकल स्टोर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने चोरी की घटना को कर लिया था अपने मोबाइल में कैद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कोतवाली नगर पुलिस ने मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाले अभियुक्त को उसके घर से दबोच लिया है। मेडिकल स्टोर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अभियुक्त की चोरी की घटना का अपने मोबाइल में कैद कर लिया था, जिससे बाद उसने पुलिस से संपर्क कर घटना के बारे में बताया था। मोबाइल वीडियों के आधार पर ही पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी हुई रकम और एक मोबाइल बरामद किया है।

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि बिजनौर कोतवाली नगर के मोहल्ला खत्रियान बी-13 में 25 अक्तूबर की रात को मकसूद अहमद के मेडिकल स्टोर के शटर के ताले तोड़कर चोर ने 39 हजार 212 रुपये और एक मोबाइल चोरी कर लिया था। मेडिकल स्टोर स्वामी ने 26 अक्तूबर को चोरी की रिपोर्ट कोतवाली शहर थाने में दर्ज कराई। मेडिकल स्टोर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने मोबाइल में सारी घटना को कैद कर लिया था।

युवक ने पुलिस से संपर्क कर यह वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने वीडियो से उसकी पहचान मोहल्ला खत्रियान बी-13 निवासी नौमान पुत्र इदरीश के रूप में की। पुलिस ने 26 अक्तूबर की रात अभियुक्त को उसको घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी मोबाइल व 39 हजार 212 रूपये बरामद किए गये। गिरफ्तारी करने वाली टीम में पुलिस चौकी जाटान प्रभारी श्यामवीर सिंह, कांस्टेबल नीरज, पुनित कुमार मौजूद रहे।