- प्रधानाध्यापिका ने एसडीएम से की मामले की शिकायत
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: प्राथमिक विद्यालय के खेल के मैदान पर ग्रामीणों ने कुरडी व बिटौडे डाल दिए हैं। इसको लेकर लेखपाल द्वारा गांव में मुनादी कराई गई लेकिन फिर भी ग्रामीणों ने मैदान खाली नहीं किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने उप जिलाधिकारी को शिकायत कर खेल मैदान खाली कराने की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के ग्राम सकौती स्थित प्राथमिक विद्यालय ग्रामीणों ने खेल के मैदान पर कुरडी व बिटौडे डाल रखे हैं जिसके कारण स्कूली बच्चे व युवाओं को खेलकूद में समस्या आ रही है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना द्वारा पूर्व में इसकी शिकायत की गई थी जिसके बाद हलका लेखपाल नगेंद्र शर्मा ने गांव में खुली बैठक की।
साथ ही, मुनादी भी कराई जिसमें लोगों से अतिक्रमण हटाने को कहा गया था लेकिन फिर भी ग्रामीणों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस संबंध में अभिभावक संघ के अध्यक्ष विजयपाल व प्रधानाध्यापिका कल्पना द्वारा उप जिलाधिकारी को शिकायत कर खेल के मैदान को खाली कराने की गुहार लगाई है।

