Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी की मां ​हीराबेन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

  • पीएम मोदी की मां ​हीराबेन की बिगड़ी तबीयत,

  • अस्पताल में हुईं भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

बता दें कि हीराबेन की उम्र 100 साल से अधिक है और अभी भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। इसी साल जून के महीने में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनके पैर धोकर आशीर्वाद लिया था।

मतदान केंद्र जाकर करती है अब भी वोट

हीराबेन मोदी ने कोरोना काल में उस समय वैक्सीन लिया जब लोग इसे लेने से डर रहे थे। हीराबेन के इस कदम को देखकर समाज में कई लोग वैक्सीन लेने के लिए आगे आए। इतना ही नहीं वह चुनाव में भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट करती हैं।

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। खबरों के मुताबिक, वह अपने बेटे, बहू और पोते के साथ बांदीपुर जा रहे थे।

फिलहाल वे सुरक्षित हैं

जब उनकी मर्सिडीज बेंज कार कर्नाटक के मैसूरु के पास डिवाइडर से टकरा गई। प्रह्लाद मोदी को उनके परिवार के साथ इलाज के लिए जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि, कहा जा रहा है कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल वे सुरक्षित हैं।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img