Home TREANDING PM Modi : 22 फरवरी को मेरठ में पीएम मोदी का कार्यक्रम, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

PM Modi : 22 फरवरी को मेरठ में पीएम मोदी का कार्यक्रम, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

0
PM Modi : 22 फरवरी को मेरठ में पीएम मोदी का कार्यक्रम, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 फरवरी को प्रस्तावित मेरठ दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान भारी वाहनों के साथ-साथ निजी कारों और बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। हालांकि आपातकालीन सेवाएं और एम्बुलेंस प्रभावित नहीं होंगी।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

गाजियाबाद से मेरठ:
राजनगर एक्सटेंशन, दुहाई, मुरादनगर और मोदीनगर से मेरठ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें Delhi–Meerut Expressway या पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उपयोग करना होगा।

मुजफ्फरनगर से मेरठ:
सठेड़ी पुलिस चौकी पुल से भारी वाहन एनएच-58 होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

मुरादाबाद/हापुड़ से मेरठ:
टियाला अंडरपास से भारी वाहन किठौर और परीक्षितगढ़ होते हुए बिजनौर या मुजफ्फरनगर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

शहर के अंदर?

बिजली बंबा चौराहा से शाप्रिक्स मॉल की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। परतापुर इंटरचेंज और काशी टोल प्लाजा पर भी भारी वाहनों के लिए विशेष पाबंदियां लागू रहेंगी। मेरठ-परतापुर से मोदीनगर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।

दिल्ली-Meerut रूट पर क्या रहेगा बदलाव?

मेरठ से दिल्ली:
वाहन रुड़की रोड, मोदीपुरम पुल, सरधना पुल, रोहटा पुल, बागपत पुल होते हुए एनएच-58 से काशी टोल प्लाजा के जरिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से जा सकेंगे।
वैकल्पिक रूप से बिजली बंबा चौराहे से हापुड़ होते हुए दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे से भी दिल्ली जाया जा सकेगा।

दिल्ली से मेरठ:
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से काशी टोल प्लाजा, एनएच-58, बागपत पुल, रोहटा पुल, सरधना पुल, मोदीपुरम और रुड़की रोड के रास्ते मेरठ में प्रवेश मिलेगा। दूसरा विकल्प दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे से हापुड़ होते हुए बिजली बंबा चौराहे का रहेगा। परतापुर इंटरचेंज से दिल्ली रोड के जरिए मेरठ शहर में प्रवेश बंद रहेगा।

बस, कार और निजी वाहनों के लिए पार्किंग रूट

दिल्ली/गाजियाबाद से: मोदीनगर से कादराबाद पुलिस चौकी से बाएं मुड़कर पार्किंग स्थल।

मुजफ्फरनगर/शामली से: गंगनहर पटरी मार्ग से सिवालखास पुल होते हुए पार्किंग।

हापुड़ से: खरखौदा तिराहे से मोहिउद्दीनपुर होते हुए पार्किंग।

मवाना/परीक्षितगढ़ से: दौराला और गंगनहर पटरी मार्ग से सिवालखास पुल होते हुए पार्किंग स्थल।

नमो भारत रेल को लेकर बड़ी अपडेट

वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक संचालित हो रही Namo Bharat रेल सेवा अगले तीन दिनों में सराय काले खां तक पहुंचने लगेगी। शुक्रवार को सराय काले खां से बेगमपुल तक ट्रायल रन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद कॉरिडोर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे सराय काले खां मेगा ट्रांसपोर्ट हब से यात्रियों को भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो और बस सेवाओं से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। मेरठ साउथ नमो स्टेशन से आगे बेगमपुल तक सफर संभव होगा।

बार-बार बदला ट्रैफिक प्लान

ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार रात करीब 10 बजे डायवर्जन प्लान जारी किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसमें संशोधन किया गया। रात 12 बजे नया प्लान जारी हुआ और उसके बाद भी बदलाव किए गए। प्रशासन ने लोगों से यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की अपील की है।