Home Uttar Pradesh News Bijnor पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार

0
पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: डीएम ने क्षेत्र में भय व आतंक फैलाने वालों को छह माह के लिए जिलाबदर किया था। जिससे जनपद में शांति बनी रहे लेकिन डीएम के आदेश के बावजूद जिलाबदर अपराधी घर में रह रहा था। अपराधों की रोकथाम को पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक जिलाबदर अपराधी अपने घर में रह रहा है।

सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिलाबदर अपराधी का नाम अमित पुत्र डालचंद निवासी गांव शाहपुर जमाल थाना अफजलगढ़ बताया। उधर इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अमित पुत्र डालचंद निवासी गांव शाहपुर जमाल जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।