जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: क्षेत्र के गांव मीरापुर खादर निवासी ब्रजेश पुत्र उमराव की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक का भाई रविन्दर ने सात आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक बृजेश कुमार ने गांव की एक सैनी बिरादरी की युवती से लव मैरिज की थी। मृतक व मृतक की पत्नी दोनों ही गांव में रहते थे। युवती के सगे चार भाई व अपने साथियों के साथ देर रात ब्रजेश के गोली मार दी थी। ब्रजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी।पुलिस ने एक आरोपी लवसीत ऊर्फ भूरे पुत्र मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। वाकी आरोपियों के पड़कने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।मौके पर एसपी नीरज कुमार जादौन पुलिस बल के मौजूद रहे।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

