- तीन बाइक, एक स्कूटी व तीन अदद चाकू बरामद
जनवाणी संवाददाता |
नगीना देहात: नगीना देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान रायपुर से कोटद्वार की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी की तीन बाइक, एक स्कूटी व तीन अदद चाकू बरामद किए। अभियुक्तों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
नगीना देहात पुलिस ने क्षेत्रात्रिकारी नगीना के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान रायपुर से कोटद्वार की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास कोटकादर की ओर जा रहे अभियुक्त दानिश पुत्र मोहम्मद सेवन निवासी ग्राम उब्बनवाला, असजद पुत्र शाकिर निवासी रज्जो का चौराहा मोहल्ला मजीदगंज थाना नजीबाबाद, हैदर पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम भनेडा थाना किरतपुर, खुर्शीद पुत्र शब्बीर उर्फ भोले निवासी मोहल्ला पठानपुरा कस्बा व थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के पास से चोरी की गई तीन बाइक, एक स्कूटी व तीन अदद चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि चारों लोग आपस में मिलकर चोरी करने का गैंग बना रखा है। चोरी की गई बाइकों पर असली नबंर प्लेट हटाकर फर्जी नबंर प्लेट लगा देते है।
चोरी की गई वाहनों को बेच देते है। अभियुक्तों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उदयप्रताप, एसआई रामवीर सिंह, कांस्टेबल वरूण, विपिन, सुमित कुमार, रोहित चौधरी, धर्मेद्र्र सिंहव अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।