जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: आदर्श चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाने के लिए थाने में बुलाई गई प्रत्याशियों की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज किया गया। कोरोना की गाइडलाइन में लापरवाही साफ दिख रही है।
सोमवार को थाना परिसर में क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रति जागरूक करने के लिए एकत्र किया गया। आचार संहिता का पाठ पढ़ाने की कवायद में कोविड-19 गाइड लाइन लापरवाही की गई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मीटिंग में भाग लेने के लिए फलावदा थाने पर भारी संख्या में प्रधान पद के उम्मीदवार उपस्थित हुए।
थाने पर की गई मीटिंग की व्यवस्था में पुलिस को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल ही नहीं रहा। उम्मीदवारों को भेड़ बकरियों की तरह करीब-करीब बैठा कर चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। कोविड 19 का नियम तार-तार होकर रह गया।

