जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा। किरतपुर थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक नारायण दत्त शर्मा और उप निरीक्षक भरत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 250 लीटर कच्ची शराब और 500 लीटर लाहान बरामद किया।
मौके पर से अवैध शराब बनाने के भारी उपकरण और भट्टी बरामदगी की और मौके पर से मुन्ना पुत्र कन्हैया ग्राम औरंगपुर ह्रदय उर्फ छितावर के जंगलों में से कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से ही 4 मुकदमे दर्ज थे पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को मुकदमा संख्या 283/20 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया और अभियुक्त मुन्ना को जेल भेज दिया।

