Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

युवक की हत्या में पुलिस खाली हाथ, साथियों पर हत्या का शक

  • बड़ौत में मलकपुर के युवक की हत्या कर हत्यारे युवक का मोबाइल व बाइक लेकर भागे

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर में छ्परौली रोड क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास रजवाहे पर मलकपुर गांव के युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस को उसके साथियों पर ही हत्या का शक है।

विदित है कि यश कुमार पुत्र हरेंद्र सिंह (21) निवासी मलकपुर की अज्ञात हत्यारों ने मंगलवार को छपरौली रोड पर क्रिस्टू ज्योति स्कूल के पास देर रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद हत्यारे उसका मोबाइल व बाइक लेकर फरार हो गए थे।

राहगीरों ने शव को पड़ा देखा तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त का प्रयास किया। काफी देर बाद राहगीरों ने शव की शिनाख्त करते हुए मृतक के परिजनों को मलकपुर गांव में सूचना दी। मौके पर शराब की बोतल व अन्य सामान पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

बाद में मौके पर आए परिजनों ने बताया कि वह बड़ौत किसी काम से गया था। पुलिस ने आशंका जताई कि यश कुमार की उसके ही साथियों ने गोली मारकर हत्या की। युवक के परिजनों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हत्यारों की तलाश में पुलिस दाबिश दे रही है। लेकिन पुलिस खाली हाथ है। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img