Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

सेल्समैन को गोली मारने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

  • छपरौली पुलिस व बदमाश की तिलवाड़ा के जंगल में हुई मुठभेड़

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली थाने के रठौड़ा गांव में देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन को गोली मारकर फरार होने वाले एक बदमाश को पुलिस ने तिलवाड़ा के पास पुलिस मुठभेड़ में दबौच लिया। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बदमाश के पैर में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली लग गई।

पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां विदित है कि छपरौली थाना क्षेत्र के रठौड़ा गांव के शराब के देशी ठेके पर बासौली गांव निवासी गौरव पुत्र अनिल सेल्समैन है। बुधवार को वह जब वह ठेके पर शराब बेच रहा था तो तभी उसके पास एक युवक पहुंचा। युवक की सेल्समैन के बीच मामूली कहासुनी हो गई।

इस कहासुनी के बाद युवक ने खिड़की से सेल्समैन को तमंचा निकाल कर गोली मार दी थी। गोली गौरव के पेट में लगी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस संबंध में मामले की छपरौली थाने पर ठेकेदार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को छपरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलवाड़ा-हेवा के बीच कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हुए हैं।

पुलिस सूचना पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अंकित उर्फ बादल पुत्र परविन्द्र उर्फ मन्नू है।यह सेल्समैन गौरव को गोली मारने के मामले में वांछित है।

पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सेल्समैन को गोली मारने का उसने ठेकेदार से उसकी रंजिश होना बताया। वह उससे रंजिश का बदला सेल्समैन की हत्या करके लेना चाहता था। मुठभेड़ के बाद सीओ बड़ौत व एसपी भी मौके पर पहुंचे। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ पांच मामले थाने में दर्ज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img