नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। महाराष्ट्र में चल रहे चाचा भतीजे की लड़ाई अब पोस्टर वार में तब्दील हो गई है। शरद पवार गुट के पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर जारी कर विरोध जताया है। पोस्टर में बाहुबली फिल्म के उस सीन को दिखाया गया है।

राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने फिल्म ‘बाहुबली’ के एक दृश्य पर तैयार किया गया पोस्टर लगाया है। इसमें ‘कटप्पा’ को ‘अमरेंद्र बाहुबली’ की पीठ में छुरा घोंपते हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर के चर्चे आम हो गए हैं। उधर, दिल्ली में भी जगह-जगह पुराने पोस्टर बदलकर नए लगाए जा रहे हैं। कहीं गद्दार तो कहीं सच की लड़ाई वाले बैनर लग रहे हैं।


