Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

आज तमिलनाडु-पुडुचेरी दौरे के लिए रवाना होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू मुदुमलाई टाइगर रिजर्व जाएंगी और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति पांच से आठ अगस्त तक दोनों प्रदेशों का दौरा करेंगी।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पांच अगस्त को मुदुमलाई टाइगर रिजर्व जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू छह अगस्त को चेन्नई में मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन मुर्मू चेन्नई के राजभवन में तमिलनाडु के पीवीटीजी सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगी। वे महाकवि सुब्रमणयम भरतियार के चित्र का अनावरण कर समारोह शामिल होंगी।

वहीँ, सात-आठ अगस्त को राष्ट्रपति मुर्मू जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी के लीनियर एक्सेलेरेटर का उद्घाटन करेंगी और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img