- अभिभावक वेलफेयर सोसायटी ने कहा फीस को बना रहे दबाव
- जब तक नहीं कोरोना की दवाई तब तक नहीं कोई ढिलाई, शासन के इस निर्देश का पालन कराने की मांग
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: अभिभावक वेलफेयर सोसायटी ने निजी स्कूलों द्वारा सरकारी आदेशों की अवहेलना किए जाने के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कोरोना की दवाई न बनने तक बच्चों को स्कूल न भेजने की बात कहते हुए स्कूल की मनमानी का विरोध जताया है।
गुरूवार को अभिभावक वेलफेयर सोसायटी ने तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम ब्रजेश कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नजीबाबाद क्षेत्र में आने वाले निजी स्कूलों द्वारा सरकारी दिशा निदेर्शों व सरकार द्वारा जारी स्लोगन जब तक दवाई नही तब तक कोई ढिलाई नहीं का लगातार उल्लघन किया जा रहा है।
अभिभावकों ने कहा कि कुछ ऐसे स्कूल है जो सरकार के आदेशों का उल्लघंन कर रहे है तथा फीस लेने के लिए नए नए हथकंडे अपना कर अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को स्कूल आने के लिए विवश करते हुए अभिभावकों को डरा धमकाकर फीस वसूल रहे है।
अभिभावकों ने फीस में बढ़ोत्तरी न करने, आॅनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराने, स्कूलों द्वारा कराई जा रही आनलाइन परीक्षा से किसी भी छात्र को वंचित ना किया जाये, शिक्षा के लिए समयसीमा निश्चित हो, परीक्षा का परिणाम आॅनलाइन दिखाया जाये, फीस जमा न करने के लिए अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव ना बनाये जाने की सरकार से मांग की। ज्ञापन देने वालों में पंकज विश्नाई, नीरज सिंघल, कपिल कुमार, कुलदीप सिंह, सोनू आदित्य, अंकित कुमार, दीपक वालिया, देवेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र राजपूत आदि शामिल रहे।

