Home Uttar Pradesh News Saharanpur टोल फ्री कराने को लेकर सपाईयों के धरने में पहुंची भीम आर्मी

टोल फ्री कराने को लेकर सपाईयों के धरने में पहुंची भीम आर्मी

0
टोल फ्री कराने को लेकर सपाईयों के धरने में पहुंची भीम आर्मी

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: चमरीखेड़ा टोल प्लाजा पर टोल फ्री को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण व सपा कार्यकर्ता सहित आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिसे लेकर सपा विधायक सहित जिलाध्यक्ष ने टोल मैनेजर को कड़ी चेतावनी दी। एसडीएम सदर, सीओ सदर सहित पीएसी बल मौजूद रहे।

मंगलवार के दिन चमरीखेड़ा टोल प्लाजा पर उमर अली खान द्वारा 6 तारीख में तम्बू गाड़कर धरना प्रदर्शन देने की कड़ी चेतावनी दी थी, जिसे लेकर सुबह से ही टोल पर कार्यकर्ता लोकल के ग्रामीण मौजूद रहे, कुछ समय बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे।

लोकल के गांव के लोगों पर टोल प्लाजा को लेकर झगड़े बढ़ते जा रहे थे, जिसे लेकर सपा ने पूर्व एमएलसी ने 3 तारीख में टोल पर ग्रामीणों की आवाज उठाते हुए तीन थाना क्षेत्रों का टोल फ्री कराने की मांग की थी, जिसे लेकर मंगलवार सुबह से ही टोल पर सभी एकजुट होकर धरनास्थल पर पहुंचने लग गए थे।

18 5

नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि टोल के पास लगने वाले गांव के लोगों से टोल नही लिया जाए, उन्होंने धरनास्थल पर मौजूद सभी ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से टोल फ्री कराने का आश्वासन दिलाया, उन्होंने कहा कि वह इस सबन्ध में जिलाधिकारी से बात करके जल्द ही टोल फ्री कराएंगे।

पूर्व एमएलसी उमर अली खान ने कहा कि धरना प्रदर्शन जब तक जारी रहेगा, जब तक लोकल लोगों का टोल फ्री नही कराया जायेगा। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि किसानों व आसपास के लोगो से टोल वसूलना बड़ी समस्या है, इस समस्या का हल उच्चधिकारियों से बात करके जल्द टोल फ्री कराया जायेगा।

20 6

वही धरना प्रदर्शन में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता व भीम आर्मी से भारी संख्या में नारेबाजी करते हुए पहुंचे, अवैध वसूली बंद करने के जमकर नारेबाजी की, जिसमें कमल वालिया ने कहा कि यहां टोल पर अवैध वसूली की जा रही है, जो हरगिज बर्दाश्त नही किया जाएगा। कहा कि जब तक यह टोल फ्री नही किया जायेगा तब तक धरना जारी रहेगा।

धरनास्थल पर बढ़ते हंगामा देख एसडीएम सदर अनिल सिंह व सीओ सदर सय्यद अली अब्बास ने मौके पर पहुंचकर जल्द लोकल पर टोल को लेकर फ्री कराने की मीठी गोली देकर चले गए। वहीं कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी पर धरने से उठने व मुकदमें दर्ज करने की धमकी दे रहे है।

टोल प्लाजा पर सुबह से ही पीएसी बल लगा दिया गया था, कभी कभी धरने में टोल पर पथराव की भी अफ़वाह फैली जिसपर बार बार पीएसी के जवान सतर्क दिखाई दिए, उमर अली ने कहा कि अगर टोल फ्री नहीं हुआ तो आने वाले सोमवार को आरपार की लड़ाई दिखाई जायेगी।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन, विधयाक संजय गर्ग, पूर्व एमएलसी उमर अली खान, पूर्व विधायक माविया अली, प्रवीण चौधरी, राव वजहात, जसबीर वाल्मीकि, फरहाद गाढ़ा, अमित गुर्जर, रागिब अली, मनसूब अली, हैदर मुखिया, कमल वालिया, सुधीर, रिंकू, पवन आदि मौजूद रहे।

धरने प्रदर्शन में एसडीएम सदर व सीओ ने मीठी गोली देते हुए कहा कि अभी कुछ समय रुकना पड़ेगा, जल्द ही लोकल के कुछ गांव फ्री कराने की कोशिश की जायेगी, धरने पर एसडीएम ने कहा कि कोरोना महामारी व मास्क ना लगाना भी एक अपराध है, जिसमें कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

नही होगा किसी का टोल फ्री

टोल मैनेजर ने कहा कि किसान हो या लोकल के लोग लेकिन टोल दिया जायेगी, उन्होंने यह भी कहा कि टोल पर लोकल के लोगों के लिए 270 का पास बनवाए इसके अलावा कुछ नही हो सकता है।

मुकदमे दर्ज करने की धमकी मिली

धरने पर बैठने से पहले ही कार्यकर्ताओं पर फतेहपुर एसओ द्वारा फोन पर धरने पर ना बैठने की धमकी दी गई, कार्यकर्ताओं ने बताया कि एसओ ने कहा कि अगर वहां बैठोगे तो मुकदमा दर्ज करा दिया जायेगा। बिना परमिशन व धारा 144 का उलंघन पर मुकदमा कायम हो सकता है।