Home Uttar Pradesh News Bijnor सपा प्रत्याशी का विरोध कर जलाया पुतला

सपा प्रत्याशी का विरोध कर जलाया पुतला

सपा प्रत्याशी का विरोध कर जलाया पुतला

जनवाणी संवाददाता   |

नूरपुर: शुक्रवार को विधानस​भा चुनाव में सपा उम्मीदवार राम अवतार सैनी के विरोध का सुर गूंजने लगा है। इस बार विधानसभा चुनाव में मन चाहे प्रत्याशियों के मैदान में न आने से वोटरों में विरोध उमड़ा है।

कस्बे के मोहल्ला शहीद नगर में सपा प्रतियाशी राम अवतार सैनी के विरोधी नारे लगने लगे। यह मामला यहीं शांत नहीं हुआ उग्र भीड़ ने पुतला फूंका तथा स्थानीय प्रत्याशी के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को आमजन विरोधी बताया।

सपा के विरोध प्रदर्शन का मामला पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाया रहा। प्रदर्शनकारियों ने बाहरी प्रत्याशी को अपना नेता चुनने से इंकार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर संजय शर्मा 9759259084