Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी

जनवाणी ब्यूरो | 

नई दिल्ली: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी ने वहां पहुंचते ही मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम मोदी सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ”मैं एक बार फिर से तमिलनाडु आकर काफी खुश हूं। मुझे कोंगु बेल्ट के अपने तमिल भाईयों और बहनों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिला है। हम साथ मिलकर तमिलनाडु की संस्कृति को मोदी सरकार के हमले से बचाएंगे।”

तमिलनाडु में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस की तरफ से जारी की गई कार्यक्रम की सूचना के मुताबिक, राहुल कोयंबतूर और तिरुपुर जिले में रोड शो करेंगे। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) क्षेत्र से जुड़े लोगों, किसानों और बुनकरों से भी मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी के दिन राहुल गांधी इरोड जिला पहुंचेंगे, जहां वे बुनकरों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे। 25 जनवरी के दिन राहुल गांधी करुर जिला पहुंचेंगे, जहां वे किसानों के साथ एक चर्चा में भाग लेंगे।

इसके अलावा वे डिंडीगुल जिला भी जाएंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए मदुरै के लिए निकल जाएंगे और वहां से दिल्ली वापस लौटेंगे। इस महीने में यह दूसरी बार है, जब राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। इससे पहले वह 14 जनवरी को पोंगल के मौके पर ‘जल्लीकट्टू’ कार्यक्रम में शामिल होने मदुरै पहुंचे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img