Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

तमिलनाडु पहुंचते ही राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी पार्टियों ने शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज तमिलनाडु की तीन दिवससीय यात्रा पर पहुंचे हैं। अपनी इस यात्रा में राहुल गांधी क्षेत्र के अलग-अलग नेताओं से मिलेंगे। आपको बता दें कि तमिलनाडु पहुंचते ही राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि हम मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों का सम्मान नहीं करते।

राहुल गांधी ने तमिलनाडु पहुंच कर कहा, श्री नरेंद्र मोदी के पास तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है। वह सोचते हैं कि तमिल लोगों, भाषा और संस्कृति को उनके विचारों और संस्कृति के अधीन होना चाहिए।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “न्यू इंडिया ’के बारे में उनकी धारणा है कि तमिलनाडु के लोग इस देश में दूसरे दर्जे के नागरिक होने चाहिए। इस देश में कई भाषाएँ और संस्कृति हैं, हम महसूस करते हैं कि- तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी सभी के लिए इस देश में राज्य हैं।” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोयंबटूर पहुंचकर एक रोड शो किया जिसमें ढोल-नगाडे और कई लोगों की भीड़ देखने को मिली।

अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उऩ्होंने कहा है, “कोंगु बेल्ट में अपने तमिलनाडु के भाई-बहनों के साथ समय बिताने के लिए आज तमिलनाडु में वापस आकर मुझे खुशी हो रही है। साथ में, हम मोदी सरकार के हमलों के खिलाफ तमिलों की अनूठी संस्कृति की रक्षा और संरक्षण करेंगे।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु की तीन दिवसीय यात्रा पर आज कोयंबटूर पहुंचें हैं। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कोयंबटूर में तैयारियां चल रही हैं। अपने इस दौरे के दौरान राहुल गांधी किसानों, एमएसएमई क्षेत्र के प्रतिनिधियों, ट्रेड यूनियनों, मज़दूरों और बुनकरों से मिलेंगे। बता दें कि तमिलनाडु में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी तैयारियों में सभी पार्टिया लगी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img