Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

Marathi Movie Paani : प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पाणी की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जाने कब होगी रिलीज…

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकाम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री में से एक हैं। दरअसल, अभिनेत्री के साथ-साथ प्रियंका एक फिल्म निर्माता भी हैं और अब उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर तले मराठी फिल्म पाणी का निर्माण हुआ है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा फिल्म पाणी को लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं। हाल हीं में उन्होंने इस मूवी की रिलीज डेट का ऐलान सोशल मीडिया पर किया हैं। आइए जानते हैं कि उनकी मराठी फिल्म पाणी कब और कहां रिलीज होगी।

प्रियंका ने फिल्म पाणी की रिलीज डेट का किया ऐलान

प्रियंका चोपड़ा ने काय रे रास्कला और फायरब्रांड जैसी मूवीज के बाद अब पाणी की रिलीज डेट का ऐलान किया हैं। इस मूवी को लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थीं और अब ये अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पाणी का मोशन टीजर किया रिलीज

प्रियंका ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पाणी का मोशन टीजर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट रिवील की है। जिसके मुताबिक पाणी 18 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस अनाउंसमेंट के बाद मराठी सिनेमा के फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई और वह प्रियंका की पाणी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

फिल्म पाणी की कहानी क्या होगी

निर्देशक आदिनाथ कोठारे के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पाणी हनुमंत केंद्रे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। किस तरह से वह अपने गांव में पानी की समस्याओं का निवारण करते हैं, वो इस फिल्म की स्टोरी को और भी असरदार बनाता है। आदिनाथ हनुमंत की असल जिंदगी के संघर्ष से काफी अधिक प्रभावित हुए थे और अब उन्होंने हनुमंत पर मूवी बनाई है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img