- राहुल सिंह ने कहा कि गन्ना का मूल्य 450 रू कुतंल घोषित करे सरकार नही तो रालोद आंदोलन करेगा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: राष्ट्रीय लोकदल के मेरा झंडा मेरी पहचान के अभियान को समापन की ओर ले जाते हुए जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने मंगलवार को नवादा, चौकपुरी, अगरी, कंभोर, आदि गांवो मे पाट्री के झंडे कार्यकर्ताओं के यहां पर लगाये। ग्राम कंभोर में किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान नरेंद्र आचार्य के यहां पर पाट्री का झंडा लगाया।
राहुल सिंह ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को पूरी तरह से छला है। नया सीजन गन्ने का पिराई का शुरू होने को है और पुराना गन्ना भुगतान अभी तक नही हुआ है। सरकार ने गन्ने का मूल्य भी घोषित नही किया है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए गन्ना मूल्य 450 रू कुतंल घोषित किया जाना चाहिए।
मिलों के देर से चलने के कारण किसान अपना गन्ना औने पौने दामों में कोल्हू पर बेचने के लिए मजबूर है। मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री ने भुगतान 14 दिनों के अदर कराने की बात क ही थी और अब तक 14 महीने बीत चुके है, भुगतान अभी तक नही हुआ है। गन्ना मूल्य अतिशीघ्र घोषित नही किया तो रालोद आंदोलन करेगा।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र आचार्य, राजपाल प्रधान, पीतम सिंह, कुलदीप चिकारा, लोकेंद्र उर्फ बंटी, प्रशांत, शाहिल, सिटू, आशीष, गुड्डू प्रधान, ओमवीर, समरपाल व विपिन आदि उपस्थित रहे।

