Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar मुठभेड़ में ग्रामीण युवक गिरफ्तार, साथी फरार

मुठभेड़ में ग्रामीण युवक गिरफ्तार, साथी फरार

0
मुठभेड़ में ग्रामीण युवक गिरफ्तार, साथी फरार

जनवाणी ब्यूरो |

बुढ़ाना: इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल को मोबाइल फोन पर मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने रविवार को सुबह करीब 11 बजे कस्बे के लुहसाना रोड़ पर छापा मारा। लुहसाना के जंगल में बाग के पास पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बोलेरो पिकअप सवार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

उसका साथी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए युवक के कब्जे से पुलिस ने बोलेरो पिकअप, एक गाय, तमंचा, गौकशी करने के उपकरण बरामद किए। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि युवक सावेज सफीपुर पट्टी लुहसाना रोड़ का रहने वाला है। मौके से फरार होने वाला युवक नियामू भी इसी मौहल्ले का रहने वाला है। पकड़े गए युवक सावेज से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।