Home Uttar Pradesh News Saharanpur सदर की सम्पत्तियों का शहर के किसी भी कार्यालय में होगा निबंधन

सदर की सम्पत्तियों का शहर के किसी भी कार्यालय में होगा निबंधन

0
सदर की सम्पत्तियों का शहर के किसी भी कार्यालय में होगा निबंधन

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर के सदर तहसील क्षेत्र की सम्पत्तियों की होने वाली रजिस्ट्री अब सदर के किसी भी सब रजिस्ट्रार के वहां हो सकती है। यह व्यवस्था आज से लागू कर दी गई है। आज से पूर्व तक सदर तहसील क्षेत्र को तीन भागों में बांट कर अलग-अलग सब रजिस्ट्रार के यहां होती रही है। इस व्यवस्था के लागू के बाद स्थान को लेकर थोड़ी दिक्कते हुईं पर सब रजिस्ट्रारों को पूरे सदर तहसील क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति का आंकलन करना पड़ेगा।

सहायक महानिरीक्षक निबंधन संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह व्यवस्था प्रदेश के 19 जनपदों में पहले से थी सहारनपुर में आज से लागू हुई है। इस व्यवस्था से पूर्व तहसील सहारनपुर की संम्पत्तियों का निबंधन क्षेत्रवार सब रजिस्ट्रार प्रथम,द्वितीय और तृतीय के वहां होती थी। आज से बदली व्यवस्था में निबंधन के लिए आन लाईन आवेदन करने पर सिस्टम से ही किसी भी सब रजिस्ट्रार के यहां का अलाटमेंट मिल जाएगा। इस बदली व्यवस्था से अब
निबंधन कराने वालों की भीड़ नहीं जमा होने पायेगी और निबंधन सुगमता से होगा। उन्होने बताया कि सब रजिस्ट्रारों को क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का आकलने करने का निर्देश दिया गया।