Home Uttar Pradesh News Saharanpur Saharanpur News: अवैध खनन माफिया पर सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन डंपर और छह आरोपी पकड़े

Saharanpur News: अवैध खनन माफिया पर सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन डंपर और छह आरोपी पकड़े

0
Saharanpur News: अवैध खनन माफिया पर सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन डंपर और छह आरोपी पकड़े

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन डंपर वाहन पकड़े गए। वाहन चालकों द्वारा इन वाहनों में ओवरलोड खनन सामग्री भरकर परिवहन किया जा रहा था।

तीनों वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।वाहनों के पकड़े जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। पहला पक्ष आरिफ पुत्र तैय्यब निवासी बछेडा थाना कैराना जनपद शामली, इरफान पुत्र माँगा निवासी केरटू थाना झिंझाना जनपद शामली और अफसर पुत्र जमालुद्दीन निवासी मौ० चामजली कोर्ट थाना ननौता का था। दूसरा पक्ष मुर्तजा पुत्र नाजिम निवासी ग्राम धलापड़ा थाना गंगोह , शोहेल पुत्र फुरकान निवासी ग्राम बूढ़नपुर थाना गंगोह और महताब पुत्र युसुफ निवासी खानपुर गूर्जर थाना गंगोह का था। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर वाहन पकड़वाने के आरोप लगाते हुए आमादा-फसाद हो गए।

पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर स्थिति को नियंत्रण में लिया। शांति व्यवस्था भंग करने पर प्रथम पक्ष के तीनों और द्वितीय पक्ष के तीनों अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।