Home Uttar Pradesh News संस्कार के साथ बच्चों का भविष्य भी निखारती है सरस्वती शिशु विद्या मंदिर

संस्कार के साथ बच्चों का भविष्य भी निखारती है सरस्वती शिशु विद्या मंदिर

0
संस्कार के साथ बच्चों का भविष्य भी निखारती है सरस्वती शिशु विद्या मंदिर

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज रमना पार्क बलरामपुर का वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सहकार भारती के जिला अध्यक्ष अजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश चंद्रा तथा विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष डॉ कौशिल्या गुप्ता प्रबंधक डॉ सतीश सिंह ने मां सरस्वती की दीप प्रज्वलित करके एवं पुष्पार्चन करके कार्यक्रम प्रारंभ किया।

49

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भैया बहिनों को कठिन परिश्रम करने की सलाह दी तथा विशिष्ट अतिथि राकेश ने स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनों को आशीर्वाद दिया। प्रबंधक डॉ सतीश तथा डॉ कौशल्या जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए श्रेष्ठ छात्र बनने की सीख दी और कहा कि विद्यालय बच्चो को संस्कार के साथ भविष्य भी निखारती है, परीक्षाफल की घोषणा विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य तथा परीक्षा प्रभारी मदन मोहन त्रिपाठी ने किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव जी ने आए हुए अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया। विभिन्न विधाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शिशु विद्या मंदिर के भैया बहिनों को पुरुस्कृत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य आचार्या एवं सभी भैया बहिन समिल हुए तथा प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव  ने अंत में भैया बहिनों को आशीर्वाद देकर कार्यक्रम का समापन किया।