- श्री सत्यनारायण् में चल रही पांच दिवसीय विज्ञान कार्यशाला संपन्न
जनवाणी संवाददाता |
शामली: श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के तत्वावधान में चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया।
शनिवार को कार्यशाला के अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व आईजी विजय गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की सार्थकता तभी है जब आपके द्वारा प्राप्त ज्ञान आपके छात्रों तक पहुंचे। छात्रों को समझाए कि विज्ञान में सफलता और असफलता साथ-साथ चलती है। एक वैज्ञानिक को सफलता से अधिक असफलताओं के लिए तैयार रहना चाहिए और अपने प्रयोगों में निरंतर लगे रहना चाहिए।
वैज्ञानिक में असीमित उर्जा, जिज्ञासा के साथ असीमित धैर्य भी होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के विज्ञान अध्यापकों ने अपने प्रोजेक्टस का प्रस्तुतीकरण किया। जिनमें डीएनए का प्रदर्शन, गुलाल गन, विभिन्न पदार्थों का घनत्व प्रदर्शन, राकेट तथा वायुयान मुख्य रुप से सराहे गए।
कार्यक्रम के समापन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मेरठ से आए वैज्ञानिक दीपक शर्मा, वीके गुलाटी प्रधानाचार्य आरडी इंटर कॉलेज सिक्का, अनिल कुमार शर्मा प्रधानाचार्य, सचिन कुमार , सिरद जहरा जैदी, मानव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच संचालन अनिल कश्यप व घनश्याम सारस्वत ने किया।
इस अवसर पर शिव कुमार, रामनाथ, फूल कुमार, अंकुर कुमार, राजीव कुमार, अरूण कुमार, नीरज कुमर, रवि शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, समुन शर्मा, सोनिया सिंघल, रूसा गर्ग, आंचल, ज्योति, अंशु राणा, मोहित मित्तल, अमित कुमार, लोकेश वर्मा, अरविंद आदि उपस्थित रहे।

