Home Uttar Pradesh News Saharanpur 18 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से कलक्ट्रेट को सील किया

18 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से कलक्ट्रेट को सील किया

0
18 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से कलक्ट्रेट को सील किया
कोरोना संक्रमित मिलने पर कलक्ट्रेट परिसर को सैनेटाइज करते कर्मी।

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: कोरोना का कहर इस कदर बढ़ रहा है कि सहारनपुर में कोई महफूज नहीं है। दरअसल, जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। गुरुवार को कलक्ट्रेट के 18 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद कलक्ट्रेट को दो दिन के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया।

कोरोना का कहर जारी है। सरकारी अमलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। कलक्ट्रेट में तो कोई अनुशासन ही नहीं रह गया है। ऐसे में वायरस का हमला सरकारी कर्मचारियों पर भी हो रहा है। पहले से ही सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सोनी समेत कई और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

गुरुवार को कलक्ट्रेट के 19 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल, कलक्ट्रेट को दो दिन के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इससे पहले भी कई विभाग के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। एडीएम प्रशासन के अर्दली और गनर की रिपोर्ट भी पाजिटिव आ चुकी है। अब दूसरे कर्मचारी भी परेशान हैं कि आखिर वह क्या करें।