Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

J&K: कठुआ में मुठभेड़ के बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी, सुरक्षाबल Alert

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के कमाध नाले के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद बड़े स्तर पर तलाशी और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी के बाद से ही पूरा इलाका हाई अलर्ट पर है।

जानकारी के अनुसार, धनु परोल इलाके में बुधवार दोपहर एक हथियारबंद संदिग्ध को देखा गया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि आतंकवादियों को घेरकर निष्प्रभावी किया जा सके।

सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन के चलते इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img