Home Uttar Pradesh News Meerut तीन हत्याओं से मची सनसनी

तीन हत्याओं से मची सनसनी

0
तीन हत्याओं से मची सनसनी
  • चाकू से गोंदकर दो युवकों की निर्मम हत्या
  • मौके पर पहुंचे कप्तान और जांच एजेंसियां
  • रविवार तड़के 100 मीटर की दूरी में दो शव मिलने से क्षेत्र में दहशत

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: रोहटा थाना क्षेत्र के शाहपुर जैनपुर गांव निवासी किसान के सरसों के खेत में अलग-अलग स्थान पर दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्यारों ने दोनों युवकों की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे और चादर में लपेट कर क्षेत्र में फेंका गया था। दोनों के शव रोहटा और कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर पड़े थे। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस और जिला कप्तान मौके पर पहुंचे, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। रोहटा थाना में मुकदमा दर्ज हो गया है और पुलिस इस घटना का खुलासा करने में जुट गई है।

10 15 11 11

रविवार सुबह करीब नौ बजे रोहटा और कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हत्या कर दो युवकों के शव फेंक दिए गए थे। शाहपुर जौनपुर निवासी किशोर सुबह के समय खेत पर जा रहा था। उसने देखा अंकित पुत्र सुखबीर के सरसों के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा था और उसके सिर पर प्लास्टिक का थैला बांध रखा था। चेहरे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया गया था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान एक अन्य युवक का शव कंवरपाल पुत्र झुंडे के खेत में पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी बनी थी। पुलिस ने दोनों के शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर कप्तान प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटीख् एसपी देहात जांच एजेंसियां और कई थानों की पुलिस पहुंच गई थी। रोहटा थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। कप्तान का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

एक साथ दो हत्या से दहला क्षेत्र

जिस तरह से दो युवकों की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई है। उसे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हर तरफ हत्या की चर्चा हो रही थी। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे किसी गैर राज्य के युवक आसपास के क्षेत्र में रह रहे और उनकी हत्या कर दी गई। जांच में सामने यह भी आया है कि पश्चिमी बंगाल में कुछ लोगों का गोत्र अधिकारी मिलता है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अवैध संबंधों में तो नहीं हुई हत्या

मृतक के हाथ पर लालटू अधिकारी लिखा था। एक मृतक के हाथ में कलावा तो दूसरे के हाथ में काला धागा बंधा हुआ था। दोनों के पास से शिनाख्त के लिए अन्य कुछ सामान बरामद नहीं हो सका। प्रतीत हो रहा है कि हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई। पुलिस अवैध संबंधों या अन्य कई दिशाओं में जांच कर रही है। जिस तरह से शव चादर में लपेट रखा था और चेहरे पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार के निशान थे। उससे पुलिस अवैध संबंधों से भी हत्या का कारण जोड़कर चल रही है। पुलिस का कहना है बाकी जांच में आने के बाद ही कुछ पता चल सकता है।

मकान के विवाद में पत्नी की हत्या, पति फरार
09 16

लिसाड़ीगेट थानांतर्गत उज्जवल गार्डन में मकान बेचने को लेकर चल रहे विवाद में पत्नी की हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। मृतका के पहले पति के बेटे ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

08 11

इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्जवल गार्डन निवासी गुलिस्ता ने 10 साल पहले शराफत से तीसरी शादी की थी। महिला के तीन बच्चे मोहल्ले में ही अलग मकान में रहते हैं। शराफत ने इस मकान को सिराजुद्दीन को बेच दिया था। रविवार सुबह शराफत ने फोन करके सिराजुद्दीन से कहा कि वो घर जाकर मकान पर कब्जा ले ले। महिला का बड़ा बेटा तालिब अपने साथ सिराजुद्दीन को लेकर मां से मिलने के लिए आया था। मकान में ताला लगा देखा तो बेटे ने सोचा कि पापा ताला लगाकर कहीं चले गए है।

इस पर बेटे ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो गुलिस्तां फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। यह देखकर बेटे की चीख निकल गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे तालिब ने बताया कि मकान गुलिस्ता के नाम था। कुछ दिन पहले शराफत ने इसे बेच दिया था।

इसको लेकर दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने हत्या का अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उस बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का पति फिलहाल फरार है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। गौरतलब है कि शराफत ने पहले सिंभावली का मकान बेच दिया था और अब उज्जवल गार्डन वाले मकान को बेचने की बात कर रहा था। इसको लेकर घर में बवाल चल रहा था।

गंगनहर में कूदकर महिला ने की आत्महत्या

रविवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महिला को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रविवार सुबह गांव चिंदौड़ीखास निवासी पूनम पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने के लिए पूठखास पुल गंगनहर पर पहुंची। जहां महिला ने इधर-उधर देखने के बाद पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। इस दौरान महिला को कूदते देख मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी, लेकिन तब तक महिला डूब चुकी थी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की परिवार में किसी से कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह गुस्से में आकर गंगनहर में कूद गई। महिला के तीन छोटी बच्चियां बताई गई है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।